Uttarakhand: 15 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट, पिथौरागढ़-बागेश्वर में ऑरेंज चेतावनी

खबर शेयर करें -

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने 15 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए अंरिज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, देहरादून समेत आठ जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 15 अगस्त को पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। दोनों जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश के दौरान भूस्खलन, सड़क पर मलबा आने और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका बनी रहती है। समय और कैलेंडर

यह भी पढ़ें -  भारी बारिश का कहर: स्वारना नदी का जलस्तर बढ़ा, ट्रैकिंग के लिए गए 6 छात्र जंगल में फंसे

इसके अलावा देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, नैनीताल और चंपावत जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में भी लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

प्रदेश में बारिश का यह दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 20 अगस्त तक उत्तराखंड में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के कई दौर देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  ईरान-इजरायल तनाव के बीच सोना 1 लाख के पार पहुंचा, जानें आपके शहर में क्या है सोने के दाम

लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में पहले से संवेदनशील सड़क मार्गों पर परेशानी बढ़ सकती है। भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में मलबा आने से यातायात बाधित होने की स्थिति भी बन सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में तेज बारिश के कारण जलभराव की समस्या सामने आ सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999