उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई जवान इधर से उधर, देखिए लिस्ट

खबर शेयर करें -
-transfer NEWS

Uttarakhand Police Transfer List: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। मुख्यालय ने चयन साल 2025-26 में पदोन्नत 208 मुख्य आरक्षियों के तबादले किए हैं। तत्काल प्रभाव से विभागीय पदोन्नति के बाद इन सभी कार्मिकों को अपर उप निरीक्षक (एएसआई) पद पर अलग-अलग जिलों में तैनात कर दिया गया है। इसको लेकर 13 अगस्त को आदेश जारी किया गया।

Uttarakhand Police Transfer List उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल

तबादला सूची के मुताबिक, देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल और उत्तरकाशी समेत प्रदेश के कई जिलों में तैनात पुलिसकर्मियों को तैनाती बदली गई है। 208 कार्मिकों की सूची में एसडीआरएफ और जीआरपी में तैनात पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें -  सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जोशीमठ का मामला, शंकराचार्य ने दाखिल की याचिका

शहरऔर स्थानीय मार्गदर्शिका

208 पुलिसकर्मियों की बदली तैनाती

ऊधमसिंहनगर में संजीव कुमार तैनात थे। उन्हें अब उत्तरकाशी भेज दिया गया है। तो वहीं हरिद्वार में तैनात राजीव कुमार को ऊधमसिंहनगर और देहरादून में तैनात मनमोहन सिंह को देहरादून में ही नई तैनाती मिली है।

तत्काल प्रभाव से लागू आदेश

कई पुलिसकर्मियों की जहां मैदान में तैनाती थी, उन्हें पर्वतीय जिलों में भेजा गया है। तो वहीं पर्वतीय जिलों वालों का मैदानी जिलों में टांसफर किया गया है। तो वहीं कुछ की तैनाती वर्तमान जिले में ही बरकरार है। पुलिस मुख्यालय ने सभी कार्मिकों को अपनी नई तैनाती तत्काल ग्रहण करने के निर्देश दिए है।

यह भी पढ़ें -  कोलकाता रेप-मर्डर केस मामले में सामने आया सीएम धामी का बयान, बताया कहां हुई चूक

यहां देखिए लिस्ट

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999