हादसे का शिकार हुई सांसद अनिल बलूनी की कार, पहाड़ से गिरा भारी बोल्डर, चमोली जा रहे थे

खबर शेयर करें -
anil-baluni-car-accident-totaghati-chamoli-landslide-update

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी आज यानी शुक्रवार को बड़े हादसे का शिकार हो गए। अनिल बलूनी चमोली टनल हादसे से प्रभावित मजदूरों से मिलने जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में उनकी कार पर बोल्डर गिर गया। जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा बोल्डर

दरअसल चमोली के विष्णुगाड़-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में हुए हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो चुके है। तो वहीं कई लोग घायल है। ऐसे में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी प्रभावितों से मिलने जा रहे थे। इसी बीच देवप्रयाग से पहले तोताघाटी के पास पहाड़ से उनकी गड़ी पर एक बड़ा बोल्डर गिर गया।

यह भी पढ़ें -  ऐसे Aadhaar Card वालों को अब मिलेगी सजा, 3 साल की जेल के साथ ₹1 लाख जुर्माना भी

गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त

बोल्डर सीधे कार से टकराया जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, गनीमत ये रही कि सांसद और उनके साथ मौजूद लोगों को चोट नहीं आई। वो पूरी तरह सुरक्षित हैं।

ऋषिकेश से चमोली जा रहा था काफिला

मिली जानकारी के अनुसार सांसद का काफिला ऋषिकेश से चमोली जा रहा था। प्रभावित लोगों से मिलने के साथ-साथ वो स्तिथि का जायजा लेने भा जा रहे थे।

यह भी पढ़ें -  पिता को बाथरूम में काटा, नीले-ड्रम खरीदकर लाया, जलाने का भी था प्लान?, Blue Drum Murder Case Update

दूसरी गाड़ी से चमोली रवाना हुए

हालांकि गाड़ी क्षतिग्रस्त होने के बाद सांसद ने अफना दौरा रद्द नहीं किया। अब वो दूसरी गाड़ी से वह चमोली के लिए रवाना हो गए है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999