कुदरत का कहर!, मुनस्यारी में फटा बादल, रौद्र हुआ नाला, सड़क पर आया मलबा

खबर शेयर करें -

 

munsyari-cloudburst-thal-munsyari-road

उत्तराखंड में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर THDC टनल में भूस्खलन होने पर सात लोगों की जान चली गई। तो वहीं अब मुनस्यारी में बादल फटने की खबर सामने आ रही है। इससे थल-मुनस्यारी रोड क्षतिग्रस्त हो गई है। भारी बारिश के चलते क्षेत्र में कई जगह नुकसान की खबर है। 

मुनस्यारी में फटा बादल

मुनस्यारी में बादल फटने से तबाही मच गई है। कई जगहों से नुकसान की खबर सामने आ रही है। जगह-जगह भारी भूस्खलन से गाड़ियों का आना-जाना पूरी तरह से ठप हो गया है। पिथौरागढ़ के तेजम और मुनस्यारी के मध्य ला-झेकला क्षेत्र में अत्यधिक बारिश के कारण पहाड़ी से भारी मलबा आ रहा है। सबसे ज्यादा भूस्खलन यहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड पुलिस वर्दी पहनकर बनाए गए रील्स वायरल वीडियो पर SSP NAINITAL प्रहलाद मीना का त्वरित संज्ञान, युवकों पर की कार्यवाही,देखे वीडियो

पहाड़ों से गिरे बड़े-बड़े बोल्डर

पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और मिट्टी दरक कर सड़क पर आर ही है। जिससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हो रहा है। खौफनाक बात तो ये है कि बड़े-बड़े पत्थर (बोल्डर्स) भी सीधे नीचे सड़क पर आ गिर रहे है। जिससे सड़क पर भारी मात्रा में मलबा जमा हो जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  जीआईसी लालकुआं के इस छात्र ने उत्तराखंड स्टेट रैंकिंग में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर किया क्षेत्र का नाम रोशन….

ला झकेला नाले ने लिया रौद्र रूप

इसके अलावा पिथौरागढ़ थल मुनस्यारी मोटर मार्ग में ला झकेला नाले ने भी रौद्र रूप धारण किया है। कई साल बाद आज फिर नाले ने विकराल रूप धारण किया है। भारी वर्षा से सभी नदी नाले उफान पर है। खतरे के निशान से ऊपर बह रहे हैं। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999