उत्तराखंड-यहां अपनी पहचान छुपाकर रेस्टोरेंट का कर रहा था संचालन, हुआ गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हरिद्वार में स्थित हर की पौड़ी से एक मामला प्रकाश में आया है। जहां एक व्यक्ति अपनी पहचान छुपाकर रेस्टोरेंट का संचालन कर रहा था। आरोपी को अपनी पहचान छुपाने और अलग नाम रखने के आरोप में मंगलवार को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

हर की पौड़ी क्षेत्र में गैर- हिंदू प्रवेश है वर्जित
मिली जानकारी के अनुसार हर की पौड़ी का प्रबंधन देखने वाली गंगा सभा के पदाधिकारी उज्जवल पंडित ने बताया कि सभा ने व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। उन्होंने बताया की नगर निगम के उपनियमों के अनुसार हर की पौड़ी क्षेत्र में गैर- हिंदू प्रवेश नहीं कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  अब हिन्दी में भी होगी MBBS की पढ़ाई : डॉ. धन सिंह रावत…

गंगा सभा के पदाधिकारी उज्जवल पंडित ने दावा किया है कि आरोपी ने अपनी धार्मिक पहचान छुपाने के लिए हिंदू नाम रखा था। उन्होंने दावा करते हुए कहा की आरोपी ने अपना नाम चुन्नू बताया लेकिन उसके आधार कार्ड में उसके पिता का नाम मोहम्मद मुनीर लिखा था। उन्होंने ये भी कहा कि आधार से पता चला की वह उत्तर प्रदेश के मऊ का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहां शादी की परमिशन लेने गया दुल्हन पक्ष तो दुल्हन निकली नाबालिक

मामले की जांच जारी
मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक (नगर) स्वतंत्र कुमार ने कहा कि व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। बता दें इस तरह के मामले पहले भी प्रकाश में आ चुके हैं।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999