उत्तराखंड- यहाँ गैस सिलिंडरों की जमाखोरी का भंडाफोड़, 135 व्यावसायिक सिलिंडर बरामद

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश न्यूज़– रसोई गैस की किल्लत के बीच जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडरों की जमाखोरी का खुलासा किया है। खदरी लक्कड़घाट रोड स्थित एक बंद दुकान में छापेमारी कर प्रशासन ने 135 सिलिंडर बरामद किए हैं।

मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे क्यूआरटी टीम ने अवैध भंडारण की सूचना पर उक्त दुकान पर छापा मारा। प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में जब दुकान का शटर खुलवाया गया तो अंदर भारी मात्रा में एलपीजी सिलिंडर भरे मिले। दुकान का पूरा हिस्सा सिलिंडरों से भरा हुआ था।

यह भी पढ़ें -  डीएम ने माता-पिता से विश्वासघात करने वाले बेटे को सिखाया सबक

आपूर्ति निरीक्षक सुनील देवली के अनुसार, बरामद सिलिंडरों में 51 एचपी, 44 इंडेन और 40 बीपीसी के व्यावसायिक सिलिंडर शामिल हैं। सभी सिलिंडरों को कब्जे में लेकर आशुतोष गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिया गया है।

कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति मौके पर पहुंचा, जिसने अपनी पहचान जितेंद्र सिंह चौहान निवासी बापूग्राम के रूप में बताई। उसने बताया कि दुकान में रखे सिलिंडर उसके भाई धर्मेंद्र सिंह के हैं, जो वर्तमान में दिल्ली में रह रहा है।

यह भी पढ़ें -  वरिष्ठ युवा भाजपा नेता ने किया लालकुआं पीएचसी का औचक निरीक्षण,कही ये बात

मामले में आपूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र सिंह निवासी नजफगढ़, नई दिल्ली (स्थानीय पता लक्कड़घाट रोड, ऋषिकेश) के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और अवैध गैस भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  पुलिस ने लालकुआं, बिंदुखत्ता और हल्दूचौड़ क्षेत्र में चलाया बिना सत्यापन वालों का धरपकड़ अभियान, अनेकों पकड़े, चालान,
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999