Dhurandhar 2 Release Date: कब रिलीज हो रही ‘धुरंधर 2’?, बनेगी बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर?

खबर शेयर करें -

 

dhurandhar-2-release-date-bo-day-1 Prediction

Dhurandhar 2 Release Date: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के लिए लोग काफी एक्साइटेड है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म के लिए लोग इतने दिवाने है कि ये एडवांस बुकिंग में धुआंधार कमाई कर रही हैं। ‘धुरंधर 2’ ने प्री सेल कलेक्शन में ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है। ऐसे में चलिए जानते है कि फिल्म कब रिलीज हो रही है और पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है।

dhurandhar 2 release date कब रिलीज हो रही फिल्म?

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म की एडवांस बुकिंग जबरदस्त हो रही है। फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये स्पाई थ्रिलर ये मूवी 19 मार्च गुरूवार को रिलीज हो रही है। फिल्म प्रीव्यू शो में भी बेहतरीन कमाई कर रही है। जिसके चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म एक नया रिकॉर्ड बना सकती है।

यह भी पढ़ें -  युवती की शादी तुड़वाने पर अड़ा समुदाय विशेष का युवक; पीड़िता पर बना रहा था इस बात का दबाव…FIR दर्ज

‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक प्रीव्यू शो से फिल्म 44.25 करोड़ की कमाई कर चुकी है। फिल्म की एडवांस बुकिंग रिलीज से तीन दिन पहले शुरू हो गई थी। जिसमें धुरंधर 2 ने टोटल 38.62 करोड़ की कमाई कर चुकी है। तो वहीं ओवरसीज में इसकी वीकेंड के लिए प्री सेल 75 करोड़ से अधिक की हो गई है। टोटल देखें तो प्री सेल्स में फिल्म ने 153 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है (ब्लॉक सीटों के साथ)।

यह भी पढ़ें -  छात्र संघ चुनाव : एमबीपीजी में ABVP का दबदबा, अभिषेक गोस्वामी अध्यक्ष पद पर विजयी

‘धुरंधर 2’ कितने करोड़ की करेगी ओपनिंग? Dhurandhar 2 BO Day 1 Prediction

पेड प्रीव्यू टिकटों को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि धुरंधर 2 शाहरुख खान की पठान (57 करोड़ रुपये) और रणबीर कपूर की एनिमल (63 करोड़ रुपये) से ज्यादा कलेक्शन कर सकती है। जिसका मतलब है कि फिल्म का पहले दिन का कुल कलेक्शन प्रीमियर कलेक्शन को मिलाकर 100 करोड़ से ज्यादा हो सकता है। जो हिंदी सिनेमा में पहली बार होगा।

यह भी पढ़ें -  मंगलवार को भी होगी गैस की होम डिलीवरी, घर पर रहें उपभोक्ता

वर्ल्डवाइड भारतीय फिल्मों का हाईएस्ट ओपनिंग डे कलेक्शन

  • पुष्पा 2: द रूल – 274 करोड़ रुपये
  • आरआरआर- 223 करोड़ रुपये
  • बाहुबली 2: द कंक्लूजन – 214 करोड़ रुपये
  • कल्कि 2898 एडी -177 करोड़ रुपये
  • केजीएफ चैप्टर 2 -159 करोड़ रुपेय
  • सालार-158 करोड़ रुपये
  • कुली -153 करोड़ रुपये
  • दे कॉल हिम ओजी-144 करोड़ रुपये
  • लियो -142 करोड़ रुपये
  • जवान -129 करोड़ रुपये
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999