उत्तराखंड यहां अज्ञात कारणों के चलते घर में लगी आग ,इतने का हुआ नुकसान

खबर शेयर करें -

नैनीताल जनपद के अंतर्गत बिन्दुखत्ता क्षेत्र में एक ग्रामीण महिला के घर में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग से हजारों रुपये की नगदी व अन्य घरेलु समान व कपड़े जलकर राख हो गये। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से महिला को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।


जानकारी के अनुसार शनिवार की प्रात करीब 5:30 बजे घोड़ानाला पश्चिमी निवासी महिला सावित्री देवी पत्नी स्वर्गीय राधे श्याम के घर में अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई। जब तक महिला कुछ समझ पाती आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगो ने आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन जबतक आग पर काबू पाया जाता तब तक घर में रखा सारा समान जलकर राख हो गया। पीड़ित महिला सावित्री देवी ने बताया कि अग्निकांड में घर में रखे 50 हजार की नगदी समेत राशन, बिस्तर, राशन, कपड़े व अन्य सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों द्वारा महिला को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल डब्बू ने किया औचक निरीक्षण