उत्तराखंड: केदारनाथ हाईवे-107 बंद, 15 जनवरी तक ये वैकल्पिक मार्ग अपनाएँ

खबर शेयर करें -


रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ हाईवे-107 का काकड़ागाड़-कुंड-गुप्तकाशी मार्ग 15 जनवरी 2026 तक अस्थायी रूप से बंद रहेगा। यह बंदी मॉनसून के दौरान हुए क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए लगाई गई है।

उप जिलाधिकारी उखीमठ अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-107 के किमी 33.130 से 41.260 तक ग्राम सेमी और भैंसारी क्षेत्र में सड़क को मॉनसून में भारी नुकसान हुआ था। मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के लिए मिक्सर, एक्सकेवेटर, जेसीबी, डंपर और अन्य भारी मशीनरी का उपयोग किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  रुड़की के एटेरो कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी


मार्ग की चौड़ाई कम होने और कार्य की प्रकृति को ध्यान में रखते हुए, सुरक्षा कारणों से 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक वाहनों और आम जनता के लिए मार्ग बंद रहेगा। इस दौरान गुप्तकाशी की ओर आने वाले वाहन कुंड-चुन्नी बैंड-विद्यापीठ-गुप्तकाशी मोटर मार्ग से जाएंगे। वहीं गुप्तकाशी से अन्य स्थानों की ओर जाने वाले वाहन गुप्तकाशी-लमगौण्डी-गिवाड़ी मोटर मार्ग का प्रयोग करेंगे।

यह भी पढ़ें -  गौला नदी में वैकल्पिक रास्ता निर्माण के दौरान जेसीबी मशीन तेज बहाव में फंसी


उप जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों और पुलिस प्रशासन को वैकल्पिक मार्गों पर यातायात की सुरक्षा, संकेतक बोर्ड, बैरिकेडिंग और अन्य जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्रवासियों और यात्रियों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999