उत्तराखंड- इस उम्र के बच्चे का आधार कार्ड अपडेट करना अनिवार्य

खबर शेयर करें -


Uttrakhand। पांच साल से कम उम्र में आधार कार्ड बनवाने वाले बच्चों के लिए सात साल की उम्र पार करने के बाद अपने बायोमेट्रिक्स को अपडेट करवाना जरूरी है। ऐसा न करने पर उनकी विशिष्ट पहचान संख्या को निष्क्रिय किया जा सकता है।


भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने ‘बायोमेट्रिक को अनिवार्य रूप से अद्यतन करने’ की प्रक्रिया पूरी करने के लिए बच्चों के आधार में दर्ज मोबाइल नंबर पर
एसएमएस संदेश भेजना शुरू कर दिया है। अगर बच्चे अपनी उंगलियों के निशान और आंखों की पुतली के ब्योरे को अद्यतन नहीं कराते हैं, तो उन्हें आधार से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, पांच साल से कम उम्र के बच्चों के आधार नामांकन के लिए उनकी उंगलियों के निशान और आंखों की पुतलियों के बायोमेट्रिक्स नहीं लिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें -  पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री हरीश पनेरु के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से उत्तराखंड सदन दिल्ली में मुलाकात कर नैनीताल उधम सिंह नगर में परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे फिटनेस सेंटर बंद करने की मांग साथ ही भीमताल की अनेक समस्याओं से कराया अवगत
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999