उत्तराखंड ब्रेकिंग इस विभाग में निकली 1556 पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती, महीने भर में भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश

खबर शेयर करें -

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में जल्द ही 1556 पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती की जाएगी। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एक महीने के भीतर पूरी भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। यह भर्ती समग्र शिक्षा अभियान के तहत की जाएगी।

शिक्षा मंत्री ने मंगलवार को अपने शासकीय आवास पर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए खाली पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा। इसके लिए प्रयाग पोर्टल के माध्यम से आउटसोर्स एजेंसी का चयन कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें -  प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत कई लोग घायल- हादसे का वीडियो आया सामने-VIDEO

समग्र शिक्षा परियोजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित कुल 1556 पद स्वीकृत किए गए हैं। इन पदों में शामिल हैं:

161 विशेष शिक्षक

324 लेखाकार और सहायक कर्मचारी

95 कॅरिअर काउंसलर

18 पद विद्या समीक्षा केंद्र के लिए

1-1 पद मनोविज्ञानी, आईसीटी मैनेजर और ट्रेनिंग मैनेजर के लिए

इसके अलावा शिक्षा मंत्री ने बताया कि बीआरपी और सीआरपी के 955 पदों पर भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 के कारण राज्य में लागू आदर्श आचार संहिता समाप्त होते ही चयनित अभ्यर्थियों को तैनाती दे दी जाएगी।

यह भी पढ़ें -  एनयूजे ने न्यूज पोर्टल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कोतवाल को दी तहरीर. कड़ी कार्रवाई की मांग

शिक्षा विभाग की इस पहल से प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है, साथ ही बेरोजगार युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999