उत्तराखंड- मौसम विभाग ने जारी किया इन जिलों के लिए ऑरेंज अर्लट

खबर शेयर करें -

अगले 24 घंटे बेहद सावधान रहने की ज़रूरत है। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने शुक्रवार को तेज आंधी ओलावृष्टि और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई जिलों में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। शुक्रवार को भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में मौसम के तेवर तल्ख हैं और पर्वतीय क्षेत्रों में बौछार के साथ ओलावृष्टि दुश्वारियां बढ़ा रही हैं। इसके अलावा जगह-जगह भूस्खलन के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें -  हरकी पैड़ी से तीन साल की बच्ची का अपहरण मामला, रुड़की से इस हाल में मिली मासूम

हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में धूप और बादलों की आंख-मिचौनी के बीच हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे तापमान में गिरावट आने से फौरी राहत मिली है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में शुक्रवार को भी ज्यादातर क्षेत्रों में तीव्र बौछार, गर्जन के साथ ओलावृष्टि और आंधी चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ से मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बौछारों का क्रम भी बना हुआ है। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि परेशानी बढ़ा रही है।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं से मनमाने पैसे वसूले तो होगी कड़ी कार्रवाई

आंधी चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ में ओलावृष्टि व करीब 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ चल सकता है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही ओलावृष्टि व कहीं-कहीं अधिकतम 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  सड़क के बीचो-बीच बैठे सांड से टकरा जाने के चलते गंभीर रूप से चोटिल हुए वन विभाग के आरक्षी,अस्पताल मे भर्ती
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999