इनवेस्टर्स समिट में उत्तराखंडी प्रवासियों ने किया सहयोग, सीएम धामी ने किया आभार व्यक्त

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इनवेस्टर्स समिट को लेकर लंदन में आयोजित रोड शो में सहयोग के लिए वहां रह रहे प्रवासी भारतीयों खासतौर पर उत्तराखंड के प्रवासी लोगों का आभार व्यक्त किया है।

उत्तराखंडी प्रवासियों का सीएम धामी ने किया धन्यवाद
इनवेस्टर्स समिट को लेकर लंदन में आयोजित रोड शो के लिए वहां रह रहे प्रवासी भारतीयों ने काफी सहयोग किया। खाकर उत्तराखंडी भाई-बहनों ने रोड शो के सफल आयोजन के लिए जो सहयोग दिया सीएम धामी ने उसके लिए सभी प्रवासी भारतीयों खासतौर पर उत्तराखंड के प्रवासी लोगों का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि विदेश में रहकर भी अपनी संस्कृति से जुड़े हुए हैं। अपनी मेहनत से उत्तराखंड के प्रवासी भाइयों ने अपना खास मुकाम बनाया है।

यह भी पढ़ें -  मुजफ्फरनगर के युवक ने बनाया पहाड़ का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र , ऐसे हुआ खुलासा

पीएम मोदी की लीडरशिप में बढ़ी भारतीयों में गौरव की भावना
मुख्यमंत्री कहा कि जिस अपनत्व भाव से उनका स्वागत किया गया उससे वे भाव विभोर हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप में विश्व के सभी देशों में रह रहे भारतीयों में गौरव की भावना बढ़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेशों में रह रहे उत्तराखंड के प्रवासी भाई बहन, उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर हैं।

यह भी पढ़ें -  गोला खनन संघर्ष समिति का धरना 76 वेंभी जारी रहा संघर्ष समिति ने ओवरलोड कतई बर्दाश्त नहीं अंडर लोड के लिए हाईकोर्ट में पीआईएल दर्ज

लंदन भ्रमण रहा बहुत ही सफल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लंदन भ्रमण बहुत ही सफल रहा है। निवेशकों से उत्साहवर्धक बात हुई है। निवेश पर महत्तवपूर्ण एमओयू हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में राज्य का विकास हुआ है। राज्य सरकार ने 27 नीतियां बनाई है। लैंड बैंक भी तैयार किया है। मुख्यमंत्री ने निवेशकों से उत्तराखंड में आकर निवेश करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर प्रकार का सहयोग निवेशकों और उद्यमियों को देगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  02 अक्टूबर गॉंधी जयन्ती समारोह को सादगी के साथ मनाये जाने के लिए कलेक्ट्रेट सभागर में जिलाधिकारी विनीत कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम निर्धारण बैठक सम्पन्न
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999