उत्तराखंडःअब यहां नशे में धुत पुलिसकर्मी पर लगा महिला से छेड़छाड़ आरोप

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़:इन दिनों प्रदेश की मित्र पुलिस लगातार चर्चाओं में है। अभी दो रोज पहले ही हल्द्वानी में एक छात्रा और महिला से पुलिसकर्मी ने छेड़छाड़ की खबर चर्चा में थी। यह पूरा मामला शांत नहीं हुआ था कि अब पिथौरागढ़ में एक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो कनालीछीना महोत्सव का बताया जा रहा है। जिसमें एक पुलिस कर्मी शराब के नशे मेें पहुंच गया। वीडियो में स्थानीय लोग ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि नशे में धुत होकर पुलिस कर्मी महिला से छेड़खानी कर रहा था।बता दें कि कनालीछीना में चल रहे महोत्सव की आखिरी शाम शराब के नशे में धुत एक पुलिस कर्मी को लेकर महोत्सव में अफरातफरी मच गई। लोगों ने जवान का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों ने पुलिस कर्मी पर महिला से छेड़खानी का भी आरोप लगाया है। वायरल वीडियो में पुलिस का एक जवान एक महिला की दुकान में बैठा हुआ दिख रहा है। मेले में सुरक्षा व्यवस्था की जगह महिला की दुकान पर पुलिस कर्मी के बैठे होने से युवाओं में आक्रोश फैल गया। जब युवाओं ने पुलिस कर्मी से ड्यूटी छोड़कर महिला की दुकान पर बैठने का कारण पूछा तो जवान खाना खाने के लिए बैठे होने का इशारा करता दि ख रहा है, वह नशे में होने के चलते बोल नहीं पा रहा था।स्थानीय लोग वीडियो में ये भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि पुलिसकर्मी महिला से छेड़खानी कर रहा था। सूचना के बाद कुछ पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और उसे ले गये। इस दौरान लोग उसके मेडिकल कराने की मांग करते दिखे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  वनाग्नि की बढती घटनाओं को देखते हुए इस पर नियंत्रण, रोकथाम हेतु जिलाधिकारी विनीत कुमार ने 14.95 लाख धनराशि की स्वीकृति प्रदान

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999