पंजाब से लाई गई नकली करेंसी का उत्तराखंड पुलिस ने किया खुलासा, बाप-बेटों समेत चार गिरफ्तार

खबर शेयर करें -



हरिद्वार: हरिद्वार पुलिस ने जाली नोटों के कारोबार से जुड़े एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 500-500 रुपये के 169 नकली नोट…जिनकी कुल कीमत 84,500 रुपये है, बरामद किए गए हैं। सभी आरोपी पंजाब के गुरदासपुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार इनमें दो पिता और उनके बेटे शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जिले में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान रविवार रात नगर कोतवाली क्षेत्र में मेला अस्पताल के पास चार संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस को देखकर वे भागने लगे…लेकिन टीम ने टिबड़ी तिराहे के पास उन्हें पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें -  नववर्ष का जश्न मनाने गए किशोर की हत्या, दोस्त संदेह के घेरे में


तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 500 रुपये के कुल 169 नकली नोट बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पंजाब के एक व्यक्ति से 20 हजार रुपये देकर एक लाख रुपये की नकली करेंसी खरीदी थी। उनका मकसद हरिद्वार के बाजारों में इन नोटों को चलाना था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ नकली नोट पहले ही बाजार में खपाए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल निवासीयों के लिए 31 दिनों की एसी रेफ्रिजरेटर रिपेयर का प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन शुरु


नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए उनसे पूछताछ की जा रही है।


पुलिस अब इस गिरोह के मुख्य सप्लायर की तलाश में जुटी है। एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया है…जो जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा करने का प्रयास करेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अन्य एजेंसियां भी जांच में जुटी हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999