उत्तराखण्ड: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद,

खबर शेयर करें -

उ

लालकुआं। लालकुआं से काठगोदाम के बीच हाईवे पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए एनएचएआई ने सुरक्षा उपाय शुरू कर दिए हैं। लालकुआं से गौलापुल तक पांच स्थानों पर यू-टर्न को व्यवस्थित करने के साथ वहां सेफ्टी लेन (शेल्टर लेन) बनाई जाएगी। वहीं, हाईवे पर हादसों का कारण बन रहे अवैध कट भी बंद किए जाएंगे। बीते कुछ समय में ही इस मार्ग पर दस से अधिक लोगों की जान जा चुकी है

यह भी पढ़ें -  महंगी किताबें और यूनिफार्म के नाम पर ‘लूट’ रहे निजी स्कूल, इन नियमों का नहीं हो रहा पालन

एनएचएआई की ओर से शनि बाजार, हल्दूचौड़, मोटाहल्दू और महालक्ष्मी मंदिर समेत पांच स्थानों पर यू-टर्न को सुरक्षित बनाने के लिए शेल्टर लेन विकसित की जाएगी। इससे यू-टर्न लेने वाले वाहन मुख्य हाईवे पर अचानक नहीं रुकेंगे और पीछे से आने वाले वाहनों की टक्कर का खतरा कम होगा। लालकुआं से काठगोदाम के बीच दस से अधिक ऐसे कट चिह्नित किए गए हैं, जिन्हें दुर्घटना संभावित क्षेत्र माना गया है। इन कटों को बंद कर
यातायात व्यवस्थित किया जाएगा। शनि बाजार-गौलापार लिंक मार्ग को हाईवे से जोड़ने वाले जंक्शन के सुधार का काम भी शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  एक बार फिर मोदी के चुनाव की कमान होगी अमित शाह के हाथ, इस तारीख को पूर्वांचल आएंगे गृह मंत्री

एनएचएआई के परियोजना निदेशक अचल जिंदल ने बताया कि लालकुआं से हल्द्वानी हादसे रोकने को यू-टर्न पर शेल्टर लाइन विकसित की जा रही है, इससे वाहन आराम से यू टर्न ले सकें। कुछ अवैध कट बंद किए जाएंगे। योजना पर काम शुरू कर दिया है

नक्शे

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999