उत्तराखंड: रात में कहा- ‘मैं जान देने जा रहा हूं’, सुबह नैनी झील में मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव

खबर शेयर करें -

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल शहर से एक दुखद घटना सामने आई है। शुक्रवार सुबह प्रसिद्ध नैनी झील में एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय नाविकों की मदद से शव को झील से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब नौ बजे पाषाण देवी मंदिर के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने झील में एक शव तैरता हुआ देखा। इसके बाद तुरंत तल्लीताल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर उसकी पहचान की।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में तिरंगे के रंग में रंगा माहौल, सीएम धामी ने हजारों लोगों संग निकाली तिरंगा यात्रा

पुलिस के अनुसार, मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान मल्लीताल बड़ा बाजार निवासी 45 वर्षीय मनीष के रूप में हुई। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि वह शहर के एक होटल में काम करता था और पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रहा था। वह अविवाहित भी था।

यह भी पढ़ें -  ब्रेकिंग : यहाँ गंगा में डूबा युवक, तलाश जारी

बताया जा रहा है कि गुरुवार रात उसने अपनी बहन को वीडियो कॉल कर आत्महत्या जैसा कदम उठाने की बात कही थी। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया। सुबह उसका शव नैनी झील में मिला।

पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटा लिए हैं और शव को बीडी पांडे अस्पताल भेजकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड यहां भाई को बचाने के लिए दो बहनों ने नदी में लगा दी चलांग,लापता

इस घटना के बाद नैनी झील के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999