उत्तराखंड: यहाँ अचानक भड़की हिंसा, घर में घुसकर हमला…महिलाएं भी नहीं बचीं!

खबर शेयर करें -


बाजपुर। उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। इस दौरान लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया गया…जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति अपने रिश्तेदार से मिलने कार से उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उसकी कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए…जिससे विवाद और बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड की महिलाओं की उपलब्धियों पर होगा मंथन, ऐतिहासिक आयोजन की तैयारी

घर में घुसकर भी किया हमला

जान बचाने के लिए पीड़ित व्यक्ति घर के अंदर भाग गया…लेकिन हमलावर वहां भी पहुंच गए। बीच-बचाव करने आए परिवार के लोगों पर भी हमला किया गया। इस दौरान एक व्यक्ति को लोहे की रॉड से घायल कर दिया गया…जबकि अन्य लोगों को भी गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई…जिसमें एक बुजुर्ग महिला घायल हो गईं। साथ ही दो नाबालिग लड़कियों के साथ अभद्रता किए जाने के आरोप भी सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के तीन जिलों में बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट, देख लें अपने जिले का मौसम

यात्रा की गाइड और यात्रा की जानकारी
रियल एस्टेट सूची
यह पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें हमलावरों की हरकत साफ दिखाई दे रही है। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

घायलों को हायर सेंटर रेफर

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाजपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर कुछ लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें -  सिविल सेवा की निशुल्क तैयारी करवाएगी माधवी फाउंडेशन ,मेधावी छात्रों को नहीं करनी होगी कोई चिंता|

पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999