उत्तराखंड- यहां आपदा के 9 दिन बाद मिले इतने लोगों के शव

खबर शेयर करें -

चमोली।यहां के डुंग्री गांव में 19 अक्टूबर को आई आपदा में लापता हुए दो लोगों के शव नौवें दिन मिल पाए हैं। दोनों ही युवक मलबे में दब गए थे। डुंग्री गांव के आल्यूं तोक में बारिश के दौरान भूस्खलन के मलबे में दबे दो लोगों के शव घटना के नौवें दिन बाद मिले। हादसे के बाद से ही पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और एसएसबी के जवान उनकी खोज में जुटे थे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड-यहां गुलदार ने महिला को बनाया निवाला

आपदा में मरने वाले लोगों का आंकड़ा 79 पहुंच गया है।19 अक्तूबर को बारिश के दौरान गांव की पेयजल योजना ठीक करने गए डुंग्री गांव के दो लोग महावीर सिंह और भरत सिंह भूस्खलन के दौरान मलबे में दब गए थे। तभी से उनकी खोज शुरू कर दी गई थी, लेकिन उनका कुछ पता नहीं सका।डुंग्री गांव पहुंचकर सीएम धामी ने भी 22 अक्तूबर को पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी और उनको सरकार की ओर से हर संभव मदद देने का भरोसा दिया था। सीएम ने दोनों लापता लोगों के शव खोजने के निर्देश दिए थे। तब से ही लगातार खोज अभियान चलाया जा रहा था।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999