उत्तराखंड- यहाँ निर्माणाधीन बिल्डिंग के आठवें फ्लोर से गिरकर नामी बिल्डर की मौत, सुसाइड नोट ने खोला सच, पुलिस जांच में जुटी

खबर शेयर करें -


देहरादून के नामी बिल्डर एसएस साहनी उर्फ बाबा साहनी ने राजपुर रोड स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से छलांग लगा दी। पुलिस के अनुसार बिल्डर को गंभीर हालत में मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी मौत हो गई।

अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बिल्डर ने यह कदम क्यों उठाया। बताया जा रहा है कि वह काम के सिलसिले में काफी दिनों से डिप्रेशन में थे। घटना के बाद बिल्डर के परिजन उन्‍हें मैक्स अस्पताल ले गए। पुलिस को भी घटना की सूचना काफी समय बाद मिली। पुलिस जांच में लेनदेन का मामला सामने आ सकता है।

यह भी पढ़ें -  जिपं अध्यक्ष व सदस्यों का शपथग्रहण आज, प्रशासन ने शैलेहाल की 500 मीटर दायरे में लगाई धारा 163, शस्त्र ले जाने व 5 से अधिक लोगों का एकत्र होना प्रतिबंधित

मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में जाने माने बिल्डर का नाम सामने आया है। बताया जा रहा रेसकोर्स निवासी सतेंद्र सिंह साहनी के शहर में दो प्रोजेक्ट चल रहे थे। इनमें एक सहस्त्रधारा हेलीपेड व दूसरा राजपुर रोड पर था। प्रोजेक्ट पर उनकी कम्पनी साहनी इंफ्रास्ट्रक्चर व साहनी इंफ्रा काम कर रही थी। प्रोजेक्ट पर करोड़ों रुपये लग रहे थे।

यह भी पढ़ें -  वरिष्ठ पत्रकार रमाकान्त पन्त सहित अनेक पत्रकार "सोन रत्न "पुरुस्कार से सम्मानित

ऐसे में उन्होंने तीन बिल्डरों का शेयर लगवा दिया। इनमें से एक नामी बिल्डर जिसका आपराधिक रिकॉर्ड है, वह साइट पर घूमने लगा। इस बिल्डर का 75 प्रतिशत शेयर था। ऐसे में दो बिल्डरों ने हाथ पीछे खींच लिए, जिसके चलते प्रोजेक्ट रुक गया।

जिस बिल्डर ने 75 प्रतिशत शेयर लगाया, उसने साहनी से अपनी धनराशि वापस मांगनी शुरू कर दी। तनाव में आकर साहनी ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि पुलिस ने बिल्डर को हिरासत में ले लिया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, जय बाबा केदार के जयकारों से गूंजी केदारपुरी

पुलिस सूत्रों के अनुसार फ़िलहाल इसमें हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि साहनी के कई प्रोजेक्ट रुक गये थे। इससे उनके पार्टनर्स में भी विवाद चल रहा था।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999