DAV कॉलेज में मतदान के बीच हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की

खबर शेयर करें -

DAV कॉलेज में मतदान के बीच हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की

DAV पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शुरू होते ही छात्राओं के बूथ के बाहर वोट अपील को लेकर हंगामा हो गया। कांग्रेस के प्रदेश सचिव विनीत प्रसाद भट्ट, पार्षद रोबिन त्यागी समेत NSUI कार्यकर्ता छात्राओं के बूथ के बाहर खड़े होकर वोट की अपील करना भारी पड़ गया।

DAV कॉलेज में हंगामा

बताया जा रहा है मतदान शुरू होते ही NSUI के छात्राओं ने बूथ के बाहर वोट अपील करने लगे। पुलिस के समझाने पर कार्यकर्ता वहां से हटने के बजाय पुलिस से ही उलझ गए। सूचना पर सीओ डालनवाला नितिन लोहानी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को वहां से हटने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें -  मौत खींच लाई देहरादून, कांवड़ यात्रा ड्यूटी के लिए हरिद्वार जा रही थी महिला सब इंस्पेक्टर

NSUI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की

पुलिस के समझाने पर कार्यकर्ता वहां से हटने के बजाय पुलिस से ही उलझ गए। देखते ही देखते कांग्रेस-एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई। जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश सचिव विनीत प्रसाद भट्ट को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई।

मतदान बूथों के आसपास पुलिस की सख्ती जारी

घटना के बाद से कॉलेज परिसर में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने मतदान केंद्रों के आसपास मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों को निर्धारित दायरे से बाहर रहने के निर्देश दिए हैं। मतदान के दौरान बूथ के आसपास प्रचार या वोट अपील को लेकर पुलिस की सख्ती जारी रही

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999