उत्तराखंड- यहाँ नहाने के दौरान गंगा में बहा मेरठ का युवक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

खबर शेयर करें -


ऋषिकेश के शिवपुरी में आज गंगा में नहाने के दौरान मेरठ का युवक तेज बहाव में बह गया। सूचना पर पहुंची जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश की, लेकिन अभी तक कुछ सुराग नहीं लगा है।

जानकारी के अनुसार, अंकुर गोयल उम्र 40 वर्ष पुत्र सुभाषचंद्र निवासी, 504 ब्रह्मपुरी शारदा नगर मेरठ, नौकल सिस्टम कंपनी में प्रोजेक्ट हेड है। वह अपनी कंपनी के 35 लोगों के साथ होटल ग्रैंड शिवा में शुक्रवार से रुके था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बदला मौसम: पहाड़ों में बर्फबारी, जानें 8 अक्टूबर का weather update

आज सुबह अंकुर अपने साथी अक्षय पुत्र मदन लाल निवासी कोटलू बड़सर हमीरपुर हिमाचल के साथ गंगा किनारे गया था। इस दौरान नहाने समय अंकुर नदी के बहाव में आ गया। जिसे बचाने का अक्षय ने प्रयास किया लेकिन तब तक अंकुर काफी आगे तक बह चुका था और नजरों से ओझल हो गया था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर जाकर युवक की तलाश शुरू कर दी है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999