
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। 8 अक्टूबर को भी मौसम वैज्ञानिकों ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है ।
8 अक्टूबर का weather update
मौसम विभाग ने 8 अक्टूबर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो गुरुवार को राज्य के सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और 200 मीटर व इससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों के लिए बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।
9 अक्टूबर का weather update
वहीं 9 अक्टूबर को भी राज्य के सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके साथ ही 3800 मीटर व इससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा पहाड़ों में आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है


