उत्तराखंड यहां बादल फटने की घटना आई सामने ,सीएम ने एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन को दिया रेस्क्यू करने के आदेश

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी- यहां पर रविवार की शाम अतिवृष्टि और बादल फटने की घटना सामने आई है जिसके बाद से कई घर क्षतिग्रस्त और कई लोग लापता बताए जा रहे हैं उत्तरकाशी के निराकोट और कंकराड़ी में यह बदल फटने की घटना बताई जा रही है। जानकारी मिलने के बाद ही स्थानीय प्रशासन जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव राहत कार्य में जुट गई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी ट्वीट कर घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल एसडीआरएफ व स्थानीय प्रशासन को त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाने के निर्देश दिए जाने की बात कही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक लगातार हो रही बरसात से लोगों में भय का माहौल है और पूरे इलाके में पानी भरा हुआ है और अगले 24 घंटे की मौसम विभाग द्वारा बरसात का अलर्ट जारी किया गया है जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम उत्तरकाशी के जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर निराकोट और ककराडी में बादल फटने की घटना के बाद पूरे इलाके में मलवा और पानी घुस गया से मोटर मार्ग और कई घर ध्वस्त होने की खबरें सामने आई है। साथ ही दो महिलाओं समेत तीन लोगों के लापता होने की खबर भी आई है इसके अलावा तीन लोगों को उपचार के लिए अस्पताल की लाया गया है। फिलहाल अंधेरा होने के कारण देर रात तक बचाव राहत कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

यह भी पढ़ें -  UKPSC ने इस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड किया जारी, इस दिन से करें डाउनलोड

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999