
उत्तरकाशी न्यूज़- जिले के जसपुर-सिल्याण मोटर मार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की पहाड़ी से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना सुबह करीब चार बजे कुटेटी के पास हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
मृतक की पहचान अनमोल उबान (23) पुत्र हरीश उबान निवासी जोशी मोहल्ला, मेन मार्केट, उत्तरकाशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक अचानक पहाड़ी से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
डेल्टा से मिली सूचना, तुरंत पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी पुलिस को डेल्टा के माध्यम से मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। कुटेटी के पास पहुंचने पर युवक को पहाड़ी से नीचे गिरा हुआ पाया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला और कब्जे में लिया।
जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
क्षेत्र में शोक की लहर
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने भी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक किन परिस्थितियों में पहाड़ी से गिरा


