होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी… मचा हड़कंप…

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। चोरी एवं झपटमारी की घटनाएं क्षेत्र में रुकने का नाम नहीं ले रही है, जबकि पुलिस मुस्तैदी से फ्लैग मार्च व गस्त भी कर रही है, यहां रोडवेज की अनुबंधित बस में दिल्ली से हल्द्वानी आ रहे महिला सिपाही व जापान से आए उसके देवर के दो बैग चोरी हो गए। एक बैग में देवर का पासपोर्ट, वीजा, लैपटाप व अन्य जरूरी सामान रखा था। महिला सिपाही के देवर ने हल्द्वानी कोतवाली में इसकी शिकायत की है। उसने बताया कि बस में जगह कम पड़ने पर उन्होंने डिक्की में अपने दोनों बैग रख दिए थे।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे

यह भी पढ़ें -  Rishikesh वन भूमि विवाद पर एक्शन मोड पर नगर निगम, कल बैठक में लिए जाएंगे अहम प्रस्ताव

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास

शिकायत के बाद पुलिस ने चालक परिचालक से पूछताछ भी की है। दिल्ली के उत्तराखंड सदन में तैनात हल्द्वानी निवासी महिला सिपाही और जापान से आए उसके देवर ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात दिल्ली से वह हल्द्वानी आ रहे थे। जब वह हल्द्वानी के ट्रांसपोर्ट नगर के पास उतरे और अनुबंधित बस की डिक्की में बैग लेने गए तो उन्हें वहां बैग नहीं मिले। महिला सिपाही ने बताया कि दोनों ने डिक्की में बैग रख दिए थे। इधर, एआरएम गणेश पंत ने बताया कि महिला सिपाही ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। बस से सामान कैसे गायब हो गया इसका पता करवाया जा रहा है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999