Uttarakhand Weather: घना कोहरा!, इन जिलों के लिए अलर्ट, आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

खबर शेयर करें -

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज भी मौसम ठंडा रहने वाला है। प्रदेश के पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में भी घना कोहरा छाया रहेगा। शुक्रवार को भी शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रहेगी।

मौसम विभाग की तरफ से देहरादून के साथ-साथ हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, नैनीताल और पौड़ी जिले के कुछ हिस्सों में ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। इन जिलों में घना कोहना छाया रह सकता है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड : जुलूस में जला रहे थे मशाल अचानक हुआ धमाका,देखें विडियो

Uttarakhand Weather: घने कोहरे के आसार!, इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी

इन जिलों के अलावा प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी के आसार भी नजर आ रहे हैं। जिसमें उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलें के कुछ हिस्से में बर्फबारी और हल्की बारिश के आसार हैं। खासकर 3500 मीटर से ऊपर की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की ज्यादा संभावना है। जिसका असर प्रदेश के ओवरऑल तापमान पर देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें -  प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, घंटों बाद किया रेफर, एंबुलेंस में तोड़ा दम, बच्चा भी नहीं बच पाया

आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल Aaj ka mausam

आने वाले दिनों में मौसम की बात करें तो 27 से 29 दिसंबर तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। तो वहीं नए साल में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। 30 और 31 दिसंबर को पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के साथ-साथ बर्फबारी हो सकती है। हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999