Uttarakhand Weather: नए साल से पहले बर्फबारी!, इन जिलों में बदलेगा मौसम, अलर्ट जारी

खबर शेयर करें -

snowfall-in-uttarakhand-weather-update

Uttarakhand Weather Update: अब उत्तराखंड में मौसम बदलने वाला है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग की ओर से देहरादून समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

पहाड़ में धूप देखने को मिल रही है। तो वहीं मौदानी इलाके में शीत लहर जैसी स्थिति बनी है। इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र ने कुछ जिलों में नए साल पर बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में उत्तराखंड में नए साल (New Year 2026) में बर्फबारी(Snowfall in Uttarakhand) होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  चुनाव 2024: खेतों में जाकर गेहूं की फसल काट रहे नेता और उनके समर्थक, ग्रामीण बोले- ऐसे ही चुनाव बाद भी आना
snowfall-in-uttarakhand-uttarkashi

Uttarakhand Weather Update: इन जिलों में बदलेगा मौसम, अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में कई जिलों में घना कोहरा छाया रह सकता है। जिसमें उधम सिंह नगर, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, देहरादून और पौड़ी के कई इलाके शामिल है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में बीते दिन शनिवार को भी शीत लहर देखने को मिली। जिससे तापमान में गिरावट आई है। तो वहीं शनिवार सुबह को राजधानी देहरादून में भी हल्का कोहरा रहा।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता में पति ने गला घोट कर पत्नी की करी हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी

नए साल से पहले बर्फबारी! Snowfall in Uttarakhand

बीते कई दिनों से उत्तराखंड का मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि अब मौसम विभाग ने खुशखबरी दे दी है। नए साल यानी 30 दिंसबर से एक जनवरी के बीच मौसम में बदलाव होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999