Uttarakhand Weather : आज आसमान से बरसेगी आफत!, इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेज अलर्ट

खबर शेयर करें -

 

Uttarakhand Weather Update

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक  मौसम बिगड़ा रहने वाला है। अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश देखने को मिल सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगहों पर आपको भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है। तो वहीं कुछ जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। आज की बात करें तो आज 29 जुलाई को भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। 

29 जुलाई को होगी भारी बारिश Uttarakhand Weather Update

आज यानी 29 जुलाई को भी उत्तराखंड में झमाझम बारिश होने वाली है। प्रदेश के उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तो वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। नदी-नालों के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड ब्रेकिंग -बारिश का रेट अलर्ट, इन जिलों में आंगनबाड़ी और स्कूल बंद के आदेश

इस जिलों में येलो अलर्ट जारी

साथ ही गरज-चमक और आकाशीय बिजली को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है। इसके अलावा टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी समेत कई जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट अलर्ट जारी किया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999