Uttarakhand Weather Update: बढ़ने वाली है ठंड… बारिश-बर्फबारी के आसार, इन जिलों के लिए अलर्ट

खबर शेयर करें -

snowfall-in-uttarakhand-weather-update

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में ठंड और भी ज्यादा बढ़ने वाली है। खासकर पर्वतीय जिलों में आज मंगलवार को मौसम बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पहाड़ी इलाकों में 30 और 31 दिसंबर को बारिश के साथ-साथ बर्फबारी(Snowfall) की भी संभावना है। तो वहीं मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Uttarakhand Weather Update: बढ़ने वाली है ठंड… बारिश-बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। तो वहीं हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर के साथ ही चंपावत, नैनीताल और पौड़ी आदि इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की आंशका है। 31 दिसंबर को भी उत्तराखंड का मौसम यहीं रहने वाला है।

यह भी पढ़ें -  FRI पहुंचे पीएम, प्रदर्शनी का कर रहे अवलोकन

दून, हवाई और रेल यातायात प्रभावित

रविवार शाम से देहरादून में घना कोहरा छाया हुआ है। बीते दिन सोमवार को भी यहीं देखने को मिला। घने कोहरे की वजह से द्दश्यता काफी कम हो गई है। जिसका असर हवाई और रेल यातायात पर भी पड़ रहा है। सुबह 12:30 बजे इसी कारण देहरादून एयरपोर्ट पर कोई फ्लाइट नहीं उतर पाई। इसके साथ ही देहरादून आ रही तीन उड़ानों को भी डायवर्ट किया गया। तीन फ्लाइट्स काफी लेट से आईं। साथ ही तीन ट्रेनें भी लेट हुई।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999