Uttarakhand: 9 फरवरी से बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार, मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की चेतावनी

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड की वादियां एक बार फिर बर्फ की सफेद चादर ओढ़ने को तैयार दिख रही हैं। मौसम विभाग ने 9 फरवरी से प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है। अगर पूर्वानुमान सटीक रहा तो उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ की चोटियां दोबारा बर्फ से ढक सकती हैं।

WEAK WESTERN DISTURBANCE TO TRIGGER SNOWFALL FROM FEB 9: मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के अनुसार 9 से 11 फरवरी के बीच एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

फरवरी के पहले सप्ताह में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। 11 फरवरी तक मैदानी जिलों में भी खास बदलाव की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें -  कहीं स्कूटी से बांटा जा रहा था पनीर, तो कहीं गंदगी और कीचड़ के बीच बन रही थी मिठाई, FDA ने लिया एक्शन

दिन में धूप, सुबह-शाम सर्दी से बढ़ी परेशानी

इन दिनों प्रदेश में मौसम का मिजाज लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है। दिन के समय तेज धूप और सुबह-शाम की ठंड के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अस्पतालों में सर्दी, जुकाम और वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डॉक्टरों के अनुसार बदलते मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें -  MS Dhoni को मिला बड़ा सम्मान, ICC Hall of Fame में हुए शामिल

मैदानी जिलों में कोहरे का असर

हरिद्वार और उधम सिंह नगर समेत मैदानी जिलों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। इससे सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है। प्रशासन ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

फसलों के लिए राहत की उम्मीद

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि हल्की बारिश और बर्फबारी होती है तो यह रबी की फसलों और बागवानी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इस सीजन में अब तक सामान्य से कम वर्षा और बर्फबारी दर्ज की गई है। 23 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बर्फबारी हुई थी, लेकिन उसके बाद गतिविधियां सीमित रहीं।

यह भी पढ़ें -  हाथी का आतंक, सात साल की बच्ची को कुचला, परिजनों में पसरा मातम

अब सबकी निगाहें 9 फरवरी पर टिकी हैं। अगर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ तो पहाड़ एक बार फिर बर्फ की चमक से जगमगा सकते हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999