उत्तराखंड की यह गैंगस्टर एक्ट में नामजद महिला दिल्ली में हुई गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत मुकदमे में आरोपित एक महिला को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पिथौरागढ़ जिले में कुछ लोगों द्वारा गिरोह बना कर असंवैधानिक रूप से लोगों को शेयर मार्केटे पैसा लगाने व अत्यधिक मुनाफा अर्जित करने का प्रलोभन देकर करोड़ों की धोखाधड़ी की थी।
इस मामले में पीड़ित लोगों के द्वारा की गई शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर कुल 17 आरोपितों के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 2/3 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें कई आरोपित फरार थे। पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी के लिए साइबर सेल की मदद से दबिश दी जा रही थी। कुछ लोग गिरफ्तार भी हो चुके हैं।इसी क्रम में गैंगस्टर एक्ट में आरोपित महिला माधुरी गहलौत पत्नी प्रशांत कुमार निवासी जोधिमा मुखरपुरी जनपद बिजनौर व दूसरा निवास शुक्ला निवास ग्राम दारापुर भागियावाला थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को पुलिस ने साइबर सेल की मदद से लोकेशन का पता लगाया। एसएचओ डीडीहाट हिमांशु पंत के नेतृत्व में एसआइ आरती, हेड कांस्टेबल जनरैल सिंह और नंदन सिंह की टीम ने साउथ वेस्ट दिल्ली से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपित के खिलाफ पिथौरागढ़, जाजरदेवल और बेरीनाग थानों में वर्ष 2021 में भादवि धारा 420, 506120 बी, 504,506,406 धाराओं में नौ मुकदमे दर्ज हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  पर्यावरण का रखें ध्यान तभी बनेगा देश महान

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999