उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद

खबर शेयर करें -

 

बागेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला के प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की हत्या के मामले में झिरौली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 7 बजे जीआईसी भटखोला के समीप विद्यालय के प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा पर विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी नवल किशोर सोराड़ी ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रधानाचार्य को तत्काल जिला अस्पताल बागेश्वर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  बेरोजगार युवाओं की विभिन्न मांगों को लेकर चार दिन से भूख हड़ताल पर बैठे बेरोजगार संगठन की समस्याएं सुनने कोई  तैयार नहीं

घटना के बाद जीआईसी भटखोला के शिक्षक गोकुल चंद्र की तहरीर पर थाना झिरौली में आरोपी नवल किशोर सोराड़ी निवासी ग्राम पाटी, जनपद चंपावत (हाल प्रशासनिक अधिकारी, राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला) के खिलाफ एफआईआर संख्या 10/2026 दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी की इन रूट्स पर संचालित की जाएगी सिटी बस

मामले की गंभीरता को देखते हुए फारेंसिक टीम अल्मोड़ा और बागेश्वर फारेंसिक यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान घटनास्थल के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर करालागांव यात्री शेड, बागेश्वर रोड से आरोपी नवल किशोर सोराड़ी (44) को पुलिस उपाधीक्षक कपकोट के नेतृत्व में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसे नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  ‘हनुमान अंश’ ने रचा इतिहास!, 300 Cr का आंकड़ा किया पार, जानें संडे का कलेक्शन

इधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों और शिक्षकों ने जिला अस्पताल के बाहर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। देर शाम तक परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं होने दिया। सूचना पर पहुंची उपजिलाधिकारी प्रियंका रानी ने परिजनों से वार्ता कर स्थिति को शांत कराया।

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हालांकि, परिजनों ने जिला अस्पताल में जिले के उच्चाधिकारियों के नहीं पहुंचने को लेकर भी नाराजगी जताई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999