बीजेपी को बड़ा झटका!, इस नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा

खबर शेयर करें -

 

uttarakhand-bjp

उत्तराखंड भाजपा को राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के नेता प्रमोद खारी ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। 

यात्रागाइड

नेता प्रमोद खारी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

दरअसल सोशल मीडिया पर एक पत्र जारी करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा किये फैसला किसी पद या व्यक्तिगत स्वार्थ के कारण नहीं लिया जा रहा है। बल्कि अपनी अंतरात्मा की आवाज़ और जनता के प्रति जिम्मेदारी को देखते हुए लिया गया है।

यह भी पढ़ें -  विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन, अनुपूरक बजट पर होगी चर्चा

पत्र लिखकर दिया इस्तीफा

पत्र में उन्होंने लिखा, “दोस्तों आज अत्यंत भारी मन से भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड की प्राथमिक सदस्यता से अपना त्यागपत्र देने का निर्णय लिया है। ये निर्णय किसी व्यक्तिगत स्वार्थ या पद की इच्छा से प्रेरित नहीं है, बल्कि उत्तराखंड की जनता के व लक्सर के प्रति अपनी जिम्मेदारी और अंतरात्मा की आवाज़ पर लिया गया है।”

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-देवखड़ी नाला उफान पर आने की वजह हुए नुकसान का डीएम ने लिया जायजा

इन कारणों से दिया इस्तीफा

आगे उन्होंने लिखा, “आज उत्तराखंड बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार और अफसरशाही जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। आम जनता की आवाज़ सुनने वाला कोई नहीं दिखता। युवाओं की उम्मीदें टूट रही हैं और जनहित के मुद्दे लगातार उपेक्षित हो रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों में स्वयं को मौन रखना मेरे सिद्धांतों के विरुद्ध है। इन्हीं कारणों से मैंने भारतीय जनता पार्टी से अपना त्यागपत्र देने का कठिन निर्णय लिया है।” 

यात्रागाइड

laksar-pramod khari

जनता के लिए निरंतर करते रहेंगे काम

मैं उन सभी कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं, मित्रों और शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया और स्नेह एवं विश्वास बनाए रखा। मेरा संघर्ष पहले भी जनता के अधिकारों के लिए था। आज भी है और आगे भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ उत्तराखंड और लक्सर की जनता के हितों के लिए निरंतर जारी रहेगा। जनसेवा ही मेरा संकल्प है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  भीमताल-नौकुचियाताल में बेरोजगारों के लिए पक्की दुकानों की मांग, पर्यटन नगरी में रोजगार को बढ़ावा देने की अपील
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999