Kedarnath पैदल यात्रा शुरू, घोड़ा-खच्चर सेवा अब भी बंद

खबर शेयर करें -

 

boulders-on-kedarnath-route-yatra stopped

केदारनाथ पैदल मार्ग पर यात्रा एक बार फिर (Kedarnath Yatra) सामान्य रूप से चल रही है। संवेदनशील स्थानों पर टीमें तैनात की गई है। हालांकि घोड़ा-खच्चर संचालन अब भी बंद है। बताते चलें कि बीते दिन छौड़ी के पास और कई स्थानों पर भारी बोल्डर गिरने से मार्ग बंद हो गए थे। जिसके चलते केदारनाथ पैदल यात्रा बंद कर दी गई थी।

केदारनाथ पैदल यात्रा शुरू Kedarnath Yatra

अब एक बार फिर केदारनाथ पैदल यात्रा सुचारू हो गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि संवेदनशील इलाकों पर आपदा प्रबंधन, पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें तैनात है। जो कि लगातार निगरानी कर रही हैं। जो इलाके भूस्खलन से प्रभावित है उधर यात्रियों को सुरक्षा के साथ पार कराया जा रहा है। साथ ही मार्ग से बोल्डर हटने का काम तेजी से चल रहा है।

यह भी पढ़ें -  हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां शुरू, बर्फ हटाने के लिए रवाना हुए सेना के जवान, 25 को खुलेंगे कपाट

घोड़ा-खच्चर सेवा अब भी बंद

जैसे ही मार्ग से बोल्डर हट जाएंगे, वैसे ही घोड़ा-खच्चर संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा। बताते चलें कि केदारघाटी में  मौसम अभी भी खराब है। यहां रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से शेष सतर्कता बरतने की अपील की है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999