नई स्कूटी ले गया पति, तिलमिलाई पत्नी ने धारदार हथियार से किया लहूलुहान

खबर शेयर करें -

 

champawat-teacher-wife-attacks-husband-with-sharp-weapon-in-lohaghat

लोहाघाट से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां पर एक पत्नी ने अपने पति पर धारदार हथियार से वार कर दिया। जिससे पति गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान हाल में उसे अस्पाताल में भर्ती करवाया गया।

शिक्षक पत्नी ने पति पर धारदार हथियार से किया वार

लोहाघाट नगर से लगे एक गांव का है। पाटन क्षेत्र में रहने वाले शिक्षक सुंदर नाथ गोस्वामी पर पारिवारिक विवाद की वजह से बीते दिन गुरुवार देर रात शिक्षिका पत्नी द्वारा हमला किया गया। जिससे शिक्षक के गले और हाथ में गंभीर चोटें आईं। शोर गुल सुन पड़ोसियों ने घायल शिक्षक को अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर हालत देख उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल का फिलहाल चंपावत जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें -  दून अस्पताल में चिकित्सकों के साथ मारपीट के बाद प्रशासन सख्त, सुरक्षा कर्मी बढ़ाने की मांग पर फिर विचार शुरू

नई स्कूटी ले गया पति, वापस आया तो टूटा था इंडिकेटर

मिली जानकारी के मुताबिक लंबे समय से शिक्षक दंपती के बीच विवाद चल रहा था। गुरुवार को पति, पत्नी की नई स्कूटी लेकर चला गया। हालांकि जब वो वापस लौटा तो स्कूटी का इंडिकेटर टूटा हुआ था। इसी को लेकर दोनों के बेीच विवाद हुआ। पड़ोसियों ने किसी तरह दोनों को समझाकर मामला शांत किया। हालांकि देर रात मामला ज्यादा बिगड़ गया। जिसके चलते पत्नी ने पति पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें -  इस साल गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार शामिल होंगे राफेल विमान

चाकू से मारकर किया लहूलुहान

पत्नी ने पहले उसके गले पर वार किया। जिसके बाद दूसरी चाकू लेकर दोबारा वार किया। इस बचाव के दौरान पति के हाथ में गंभीर चोट आई। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया इस घटना के संबंध में अभी फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999