Vaishno Devi Landslide: प्रकृति का रौद्र रूप!, वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड से 30 लोगों की मौत, आज भी अलर्ट

खबर शेयर करें -

Vaishno Devi Landslide -30-dead

Vaishno Devi Landslide: एक बार फिर प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला। माता वैष्णो देवी(Vaishno Devi) रूट पर के अर्धकुंवारी इलाके में लैंडस्लाइड होने के करीब 30 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। कई स्थानों में यात्री के फंसे हुए है। राहत बचाव के लिए टीमें कार्य में लगी हुई है।

श्री माता देवी श्राइन बोर्ड की ओर से श्रद्धालुओं के लिए चेतावनी जारी की गई है। लगातार बारिश और खराब मौसम को देखते हुए कहा गया कि मौसम के सही होने पर ही यात्रा का प्लान बनाए। आज भी जम्मू में भारी बारिश का अलर्ट जारी (weather jammu) किया गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड-काफी सालो बाद अपनी मां से मिला पंजाब में बंधक बना चमोली का युवक,देखे वीडियो
jammu

वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड से 30 लोगों की मौत Vaishno Devi Landslide

रियासी के एसएसपी परमवीर सिंह ने 30 लोगों के मौत की पुष्टी की है। उन्होंने कहा कि, “जम्मू-कश्मीर के कटड़ा में वैष्णो देवी मंदिर के पास भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 30 लोगों की मौत हो गई है। “(Vaishno Devi landslide News)

इसके अलावा जम्मू के चनैनी नाला में एक कार गिरने से तीन लोग बह गए। लापता श्रद्धालुओं की तलाश जारी है। रविवार से लगातार हो रही बारिश के चलते जम्मू की सड़कें और पुल को नुकसान हुआ है। जिससे शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए।

यह भी पढ़ें -  निकाय चुनाव को लेकर आई बड़ी अपडेट, इस तारीख को हो सकती है अधिसूचना जारी इस महीने में होंगे चुनाव

jammu

आज भी जम्मू में भारी बारिश का अलर्ट weather jammu

आज भी जम्मू में भारी बारिश का अलर्ट जारी(weather jammu) किया गया है। इसके अलावा जम्मू का देश से सड़क और रेल संपर्क भी पूरी तरह से टूट गया है। बीती रात भारी बारिश के चलते प्रशासन ने लोगों से घरों से बाहर निकलने पर भी रोक लगा दी थी। तवी, चिनाब, उज्ज आदि नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

jammu

पुल धंसने से यातायात प्रभावित

तवी नदी पर बना भगवतीनगर पुल की एक लेन धंस गई है। तो वहीं इसी नदी पर बने दो अन्य पुलों से आवाजाही बंद कर दी गई है। बताते चलें कि कठुआ के पास पुल घंस गया था। जिससे जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय पर पहले से ही यातायात प्रभावित थी।

यह भी पढ़ें -  आप के 7 विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए 25 करोड़ का ऑफर, सीएम केजरीवाल ने लगाया इन पर आरोप
jammu

आज जम्मू में स्कूल कालेजों के लिए अवकाश घोषित

विजयपुर में एम्स के निकट स्थित देविका पुल भी बह गया है। सड़क यातायात को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। सांबा में सेना ने सात लोगों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला। जम्मू संभाग के सभी स्कूल-कालेजों में 27 अगस्त को छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999