VDO भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में शिक्षक गिरफ्तार , हुआ पहले लिंक का खुलासा

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में हुई भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी पाई जाने पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सख़्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

2016 में ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा में ओएमआर शीट में गड़बड़ी की पुष्टि जांच में होने के उपरांत विजिलेंस में मुकदमा जनवरी 2020 में दर्ज किया गया था
मुकदमे की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उपरोक्त मुकदमे को एसटीएफ को स्थांतरित करने के आदेश निर्गत किए थे। उपरोक्त मुकदमा एसटीएफ द्वारा कुछ दिन पूर्व प्राप्त होने पर गहन पूछताछ और साक्ष्य संकलन की कार्यवाही शुरू की गई।

यह भी पढ़ें -  शिक्षा विभाग ने नैनीताल जनपद में 71 शिक्षकों को किया परमानेंट…… पढ़ें किन विद्यालयों के शिक्षक हुए हैं नियमित…. देखें आदेश

आज 2016 की ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा में पुख्ता साक्ष्य के आधार पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए परीक्षा में गड़बड़ी के प्रथम लिंक का खुलासा कर दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश शर्मा पुत्र सुरेश आनंद शर्मा निवासी मोहल्ला बसंत विहार गिरीताल थाना गाजीपुर जनपद उधम सिंह नगर मूल पता बंजारा बिचला तहसील धुमाकोट जिला पौड़ी गढ़वाल है। वह लोग सेवक राजकीय प्राथमिक विद्यालय च्छुलसिया तहसील धुमाकोट जिला पौड़ी गढ़वाल में तैनात है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  पत्नी के मायके जाने से नाराज बिंदुखत्ता में युवक ने खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में एसटीएच भर्ती, देखें वीडियो
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999