गुजरात के श्रद्धालुओं का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त

खबर शेयर करें -


चारधाम यात्रा पर आए गुजरात के श्रद्धालुओं का वाहन हादसे का शिकार हो गया। वाहन में हादसे के दौरान 18 लोग सवार थे। वाहन सड़क में पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई।


हादसा बुधवार दोपहर का है। जानकारी के अनुसार ये हादसा वाहन गंगोत्री धाम की ओर जाते वक्त सोनगाड़ के पास हुआ है। वाहन में हादसे के दौरान 18 लोग सवार थे। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है वाहन में बैठे सभी श्रद्धालु गुजरात के अहमदाबाद के निवासी थे।

यह भी पढ़ें -  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही,रात के अंधेरे में दीवार फांदकर महिला की गरिमा से खिलवाड़ कर कपड़े चुराने वाला विकृतकामी हल्द्वानी पुलिस की गिरफ्त में, चोरी किए गए सभी कपड़े बरामद,देखे वीडियो

ब्रेक फेल होने के कारण हुआ हादसा
हादसे की वजह वाहन का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे में आठ लोग को हल्की चोट आई है। वहीं अन्य श्रद्धालु सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999