शातिर अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से चोरी का समान समेत अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद

खबर शेयर करें -

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में हल्द्वानी पुलिस की बड़ी सफलता

अभियुक्त के विरुद्ध उत्तराखंड के अलावा चंडीगढ़ और हरियाणा (पंचकुला) के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और झपटमारी के 14 से अधिक मुकदमे दर्ज

प्रैस नोट

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशानुसार जनपद में अपराध नियंत्रण और चोरी की घटनाओं के खुलासे हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर अंतर्राज्यीय चोर को चोरी की मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें -  बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण को लेकर अलर्ट, कल सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई,निकाला फ्लैग मार्च

घटना का विवरण
▫️दिनांक 10.03.2026 को वादी प्रकाश कविदयाल (निवासी हीरानगर) ने घर के सामने से पल्सर मोटरसाइकिल (UK 04 K 6143) चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। (FIR No. 79/26 धारा 303(2) BNS)

▫️दिनांक 11.03.2026 को वादी सुमित मार (निवासी राजपुरा) ने दुकान से 4 मोबाइल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। (FIR No. 82/26 धारा 305(ए) BNS)

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल के निर्देशानुसार श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी द्वारा श्री अमित कुमार सैनी सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण और श्री विजय सिंह मेहता प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन और सुरागरसी की मदद से पुलिस ने अभियुक्त कवि बिष्ट को चोरी के माल के साथ दबोच लिया।

यह भी पढ़ें -  चमोली में आपदा: DM ने अधिकारी और कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगाई रोक, आदेश जारी

अभियुक्त का विवरण:
नाम: कवि बिष्ट पुत्र कुन्दन सिंह(उम्र: 33 वर्ष) निवासी–गोलू माजरा डेरावसी, थाना डेरावसी, मोहाली (चंडीगढ़)

बरामदगी का विवरण
अभियुक्त के पास से पुलिस ने निम्नलिखित सामग्री बरामद की है:–

▫️मोटरसाइकिल: 01 पल्सर (UK 04 K 6143)
मोबाइल: 04 अदद (03 वीवो, 01 सैमसंग) मय कवर व हेडफोन।

▫️अवैध असलहा: 01 देशी पिस्टल (32 बोर) और 02 जिंदा कारतूस।

यह भी पढ़ें -  जिलाधिकारी वंदना द्वारा देर सायं बनभूलपूरा क्षेत्र के लाईन न-17, नई बस्ती, गांधीनगर, बनभूलपुरा थाना तथा मलिक के बगीचे के क्षेत्र का लिया जायजा

👉 गिरफ्तारी के दौरान अवैध हथियार मिलने पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना हल्द्वानी में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट (FIR No. 83/26) के तहत एक अन्य मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

आपराधिक इतिहास
अभियुक्त एक पेशेवर अपराधी है, जिसके विरुद्ध उत्तराखंड के अलावा चंडीगढ़ और हरियाणा (पंचकुला) के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और झपटमारी के 14 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस टीम:
▫️उ0नि0 मनोज कुमार
▫️उ0नि0 कृपाल सिंह
▫️हे0का0 मनोज कुमार
▫️कानि0 दिनेश नगरकोटी

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999