Video- मैदानी इलाकों में आया भालू: ऋषिकेश के रिहायशी इलाके में भालू की घुसपैठ, युवकों के पीछे दौड़ा, CCTV

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भालू अब पहाड़ से मैदानी इलाके में घुसपैठ कर चुके है। ऋषिकेश में नए साल के जश्न से ठीक पहले भालू की दस्तक ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया। घटना बुधवार देर रात की है, जब नए साल के स्वागत में महज करीब दो घंटे का समय बाकी था।

video- https://youtu.be/GywluNTWvyY?si=93VTEGgm7LgbBznl

मिली जानकारी के अनुसार, श्यामपुर हाट रोड गली नंबर 15 में देर रात टहल रहे दो युवकों के पीछे अचानक एक भालू दौड़ पड़ा। भालू को अपनी ओर आते देख दोनों युवक घबरा गए और जान बचाने के लिए तेज़ी से भागे। गनीमत रही कि दोनों युवकों ने किसी तरह सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें -  चढ़ावा चोरी पर हेमंत द्विवेदी का पलटवार, गोदियाल से मांगा कार्यकाल का हिसाब

भालू को पकड़ने में वन विभाग नाकाम
स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर तो पहुंची, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद भालू को पकड़ने में नाकाम रही। इस बीच इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सामने आने के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में भालू के आने की आधिकारिक हुई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- प्रदेश सरकार के खिलाफ भड़की एबीवीपी, पेट्रोल की बोतल लेकर छात्र चढ़े छत पर; एक घंटे बाद पुलिस ने उतारा

वन विभाग ने की सतर्क रहने की अपील
सीसीटीवी फुटेज में भालू को देर रात कॉलोनी के अंदर घूमते हुए देखा जा सकता है। भालू की मौजूदगी की पुष्टि के बाद ग्रामीण डरे हुए हैं। वन विभाग ने फिलहाल लोगों से रात के समय घरों से बाहर न निकलने और सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही भालू की तलाश के लिए क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999