डाक विभाग के कर्मचारी ने आधार कार्ड विवाद में लड़की हूं फंसा दूंगी का वीडियो हुआ वायरल,जांच के बाद कर्मचारी पर कार्रवाई

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़ | उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें डाकघर की एक महिला कर्मचारी और स्थानीय ग्रामीणों के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। वीडियो में महिला कर्मचारी कथित तौर पर एक ग्रामीण से कहती सुनाई दे रही है, “लड़की हूं, तुझे फंसा दूंगी”, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।

जानकारी के अनुसार, यह विवाद जारा जिबली गांव स्थित डाकघर में आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की कथित देरी से डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि कई महीनों से आधार कार्ड और जरूरी डाक लोगों तक नहीं पहुंचाई जा रही थी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड -एक ही परिवार के 7 लोगों ने की खुदकुशी कर्ज में डूबा था परिवार कार में मिले सभी के शव

बताया जा रहा है कि एक ग्रामीण जब डाकघर पहुंचा तो उसे वहां कई आधार कार्ड पड़े मिले। इस पर उसने कर्मचारियों से सवाल पूछा कि आखिर इतने महत्वपूर्ण दस्तावेज लाभार्थियों तक क्यों नहीं पहुंचाए गए। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते तीखी नोकझोंक में बदल गई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से डाक वितरण की समस्या बनी हुई है और इस संबंध में कई बार शिकायतें भी की जा चुकी हैं। वहीं डाकघर कर्मचारियों ने लापरवाही के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कई बार लाभार्थी फोन कॉल का जवाब नहीं देते, जिसके कारण दस्तावेजों का वितरण प्रभावित होता है।

यह भी पढ़ें -  प्रदेश में अक्‍टूबर में नहीं होंगे निकाय चुनाव, सरकार ने नैनीताल हाई कोर्ट में दिया शपथ पत्र

मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने डाक विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिकायतों के बाद विभागीय अधिकारियों ने जांच शुरू की है। निरीक्षण के दौरान कथित तौर पर बड़ी संख्या में अवितरित डाक और दस्तावेज मिलने की बात भी सामने आई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बेदर्द पाकिस्तान! अपने ही लोगों के लिए नहीं खोला अटारी बार्डर, नागरिकों की बढ़ी दिक्कत, आगे अब क्या?
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999