देहरादून में अधिवक्ता सोहेल की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

खबर शेयर करें -

 

dehradun advocate murder

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। शिमला हाईवे पर स्थित बुड्ढी गांव में एडवोकेट सोहेल के घर में घुसकऱ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है।

देहरादून में अधिवक्ता सोहेल की गोली मारकर हत्या

घटना बीती रात की बताई जा रही है। अज्ञात हमलावरों ने एडवोकेट सोहेल के घर में घुसकर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही देहरादून एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू की।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बड़ा हादसा,चलती स्कूटी पर मौत बनकर गिरा पेड़, स्कूटी सवार एक बहन की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुट गई है। एसएसपी के निर्देश पर आरोपियों की तलाश में जांच टीमें गठित की गई हैं। घटना के बाद से क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल हत्या के कारणों की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  योगी आदित्यनाथ को भेंट की गई ‘मेरी योजना’ पुस्तक, सीएम ने उत्तराखंड सरकार के प्रयासों को सराहा
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999