खटीमा में सीएम धामी, सुबह-सुबह पूर्णागिरि मंदिर में की साफ-सफाई, तस्वीरें

खबर शेयर करें -

 

cm dhami khatima mandir mai saaf-safayi

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा दौरे पर हैं। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री ने खटीमा क्षेत्र के नगला तराई स्थित माता पूर्णागिरि मंदिर पहुंचकर मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर श्रमदान किया। साथ ही स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान सीएम ने मंदिर परिसर में रुद्राक्ष का पौधा भी लगाया।

CM DHAMI IN KHATIMA

सामूहिक जिम्मेदारी है स्वच्छता: CM

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। धार्मिक स्थलों की स्वच्छता और संरक्षण हमारी संस्कृति एवं आस्था से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है तथा प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  बाघ ने एक और व्यक्ति को बनाया अपना निवाला, फायरिंग के बाद भी शव के पास ही डटा रहा
CM DHAMI IN KHATIMA

सीएम बोले प्राकृतिक संपदाओं से समृद्ध राज्य है उत्तराखंड

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि होने के साथ-साथ प्राकृतिक संपदाओं से समृद्ध राज्य है। राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने आमजन से भी अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने एवं अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999