CM ने खटीमा में अपने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि को बढ़ावा देने का दिया संदेश, तस्वीरें

खबर शेयर करें -

 

CM dhami khatima news

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने निजी आवास नगला तराई स्थित खेत में खुद टिलर चलाकर खेत की जुताई की। साथ ही खेत में गोबर की प्राकृतिक खाद डालकर जैविक और पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस दौरान उनकी मां बिशना देवी भी उनके साथ दिखी।

CM dhami khatima news

सीएम धामी ने अपने खेत में चलाया टिलर

मुख्यमंत्री ने खेत में श्रम करते हुए किसानों के परिश्रम और कृषि परंपराओं के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि खेती केवल आजीविका का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आत्मा है। आधुनिक तकनीक के साथ पारंपरिक और प्राकृतिक खेती को अपनाकर कृषि को अधिक समृद्ध एवं टिकाऊ बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने किया GEP सूचकांक का शुभारंभ, ऐसा करने वाला दुनिया का पहला राज्य बना उत्तराखंड
CM dhami khatima news

पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं गोबर की खाद

सीएम ने कहा कि गोबर की खाद जैसी प्राकृतिक पद्धतियां भूमि की उर्वरता बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर जैविक और प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ने का आह्वान किया।

CM dhami khatima news

जैविक उत्पादों को प्रोत्साहन देने के लिए कार्य कर रही सरकार

सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को आधुनिक बनाने और जैविक उत्पादों को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान कृषि, ग्रामीण संस्कृति और प्रकृति से जुड़ी हुई है।

यह भी पढ़ें -  *देहरादून : (बड़ी खबर) अब इस दिन होगी 5 अक्टूबर वाली भर्ती परीक्षा* -
CM dhami khatima news

स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दे रही सरकार

राज्य सरकार पारंपरिक खेती, बागवानी, प्राकृतिक कृषि और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को सहायता उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को भी खेती और ग्रामीण विकास से जोड़ना समय की आवश्यकता है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999