Video हल्द्वानी- जजी कोर्ट के बाहर मामूली विवाद में युवक को मारी गोली, मची अफरा-तफरी,देखे video

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में एक सनसनीखेज गोलीकांड की घटना सामने आई है। यह घटना रविवार देर शाम जजी कोर्ट के बाहर हुई, जिसमें हनी प्रजापति नामक युवक को सिर में गोली लग गई, और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

videolink- https://youtu.be/GuochFmCCw0?si=T8T1kjYzWrp5rY30

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: SDM राहुल शाह ने 25 फर्जी स्थाई निवास प्रमाण पत्रों को किया निरस्त, कार्रवाई जारी

प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह घटना आपसी कहासुनी और विवाद के चलते हुई। जानकारी के मुताबिक, दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और इस दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई। हनी प्रजापति बेलेजली लॉज में रह रहा था, और घटना के बाद वहां अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान, मौके पर मौजूद लोगों ने दूसरे पक्ष के दो युवकों की पिटाई कर दी।

यह भी पढ़ें -  गुलदार आतंक पर लगा विराम:- महिला पर हमले के बाद ढांडरी में चिन्हित गुलदार ढेर।

पुलिस को सूचित करने के बाद, मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और इस मामले को जल्द ही सुलझाया जाएगा।

अस्पताल में घटनास्थल पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहां बैडमिंटन खेलने के विवाद में खूनी वारदात, 10 वर्षीय बच्चे ने 12 साल के मासूम पर चाकू से किए 5 वार, इलाज के दौरान मौत
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999