युवक का सरेआम फायरिंग करते हुए वीडियो हुआ वायरल

खबर शेयर करें -

रुड़की।यहां पर युवक का सरेआम दबंगई का वीडियो सामने आया है। युवक सरेराह हर्ष फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, वो खुद ही साथ खड़े युवकों से अपना वीडियो बनवा रहा है। युवक का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि युवक यूथ कांग्रेस से जुड़ा हुआ है।वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि युवक सरेआम कैसे फायरिंग करके दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा है। युवक का नाम उल्फत बताया जा रहा है, जो पिरान कलियर थाना क्षेत्र के तेलीवाला गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि उल्फत यूथ कांग्रेस से जुड़ा हुआ है।

तमंचे से फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।फायरिंग किस स्थान पर की जा रही है, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। इस मामले की जानकारी पुलिस को है या नहीं, इसके लिए जब पुलिस को फोन किया गया तो कोतवाल ने फोन उठाने की जहमत भी नहीं की। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस कितनी संवेदनशील और मुस्तैद है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  तेंदुआ पकड़ने के लिए लगे पिंजरे में फंसा मुर्गा चोर, मुर्गे के लालच में पूरी रात पिंजरे में रहा कैद
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999