वीडियो-यहां समय से पहले पहुंची ट्रेन तो खुशी से झूमने लगे यात्री

खबर शेयर करें -

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्लेटफॉर्म पर यात्री डांस करते नजर आ रहे हैं। डांस का वीडियो मध्य प्रदेश के रतलाम रेलवे स्टेशन का है। दरअसल ट्रेन वक्त से 20 मिनट पहले पहुंच घी। हॉल्ट लंबा था तो यात्रियों ने इंतजार करने के बजाए उतरकर डांस करना शुरू कर दिया। ट्रेन में बैठकर इंतजार करने की बजाए यात्रियों ने गरबा कर अपने को फ्रेश किया।

जानकारी के अनुसार हरिद्वार सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार रात अपने निर्धारित समय से 20 मिनट पहले रतलाम पहुंच गई। हॉल्ट लंबा होने की वजह से लोग बोर होने लगे तो उन्होंने प्लेटफॉर्म पर गरबा करना शुरू कर दिया। इस दृश्य को देखकर मौके पर मौजूद लोग वीडियो बनाने लगे। रतलाम से वायरल हो रहा वीडियो प्लेटफॉर्म नंबर 6 का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  दोस्तों के संग घूमने आए युवक की दोस्तों ने ही कर दी हत्या, हाथ बांधकर शव नहर में फेंका

यहां देखे वीडियो——–👇👇👇👇👇👇👇👇

.https://twitter.com/i/status/1529694034511310848

यात्रियों ने गुजराती हिट्स, गरबा हिट्स और बॉलीवुड के कई गानों पर गरबा किया। केवल ट्रेन से उतरे यात्री ही नहीं बल्कि अन्य लोग भी उनके साथ जुड़ गए और डांस करने लगे। यह 90 यात्रियों का ग्रुप है जो गुजरात से केदारनाथ की यात्रा के लिए जा रहा था। इस तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर पहले भी वायरल हो चुके हैं। यात्रियों का ये अंदाज सैंकड़ों लोगों को पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर इसे लगातार शेयर किया जा रहा है। खास बात ये है कि ट्रेन उत्तराखंड से कनेक्ट होती है और उसे में उत्तराखंड में वीडियो की काफी चर्चा है।

यह भी पढ़ें -  छल कपट की राजनीति कर रही भाजपा, जनता देगी जवाब

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999