तमिलनाडु के CM बने विजय थलापति, 9वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

खबर शेयर करें -

 

Tamil-Nadu-CM-Vijay Vijay Oath Ceremony

Vijay Oath Ceremony: आज रविवार, 10 मई 2026 को तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद (Tamil Nadu Cm Vijay) की शपथ ले ली है। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में उन्होंने शपथ ली।

इसी के साथ बारी-बारी से राज्य की दो प्रमुख पार्टियों डीएमके और एआईएडीएमके के लंबे शाशन का अंत हो गया है। बताते चलें कि उनके साथ नौ अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली है। जिनमें टीवीके के कुछ वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं। विजय की गठबंधन की सरकार बनी है। जिसमें कांग्रेस भी शामिल है।

यह भी पढ़ें -  उत्तरकाशी : सुरंग में 6 दिन से फंसे हैं मजदूर, मानसिक स्थिति पर पड़ सकता है गहरा प्रभाव

Vijay Oath Ceremony : तमिलनाडु के CM बने विजय थलापति

विजय को राज्यपाल ने 13 मई तक विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने को कहा था। बीते कुछ दिनों से राजनीतिक अनिश्चितता बनी हुई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि विजय के पास सरकार पेश करने के लिए बहुमत का आंकड़ा नहीं बन पा रहा था। हालांकि बीते दिन इस पर पूर्णविराम लग गया। बीते दिन कांग्रेस के अलावा वीसीके और आईयूएमएल का भी समर्थन मिल गया। जिससे टीवीके की कुछ संख्या 120 पहुंच गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखण्ड के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में समूह ‘ ग ‘ के पदो के लिए विज्ञापन जारी, देखिए पूरी डिटेल

Tamil Nadu Cm Vijay तमिलनाडु के मंत्रियों ने भी ली शपथ

विजय के अलावा टीवीके नेता एन. आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. के.जी. अरुणराज, के.ए. सेंगोत्तैयान, पी. वेंकटरमणन, आर. निर्मलकुमार, राजमोहन, एस कीर्तना और डॉ. टी.के. प्रभु ने भी राज्य के मंत्री के तौर पर शपथ ली।

‘उन्हें हर रोज एक हिट फिल्म देनी होगी’- BJP

बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, “मैं तमिलनाडु की जनता और विजय को तमिलनाडु के सीएम के तौर पर शपथ लेने पर दिल से बधाई देना चाहता हूं। उनके सामने एक बहुत बड़ी और मुश्किल जिम्मेदारी है और इसलिए यह जरूरी है कि फिल्मों की दुनिया के उलट, यहां उन्हें हर रोजं एक ‘हिट’ देनी होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: कांग्रेस का ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ 11 जनवरी से, उपवास और रैलियों के जरिए होगा विरोध
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999