अयोग्य घोषित होने के बाद Vinesh Phogat की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती

खबर शेयर करें -

पेरिस से भारतीय रेसलर विनेश फोगाट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों की माने तो डिस्क्वालीफाई(Vinesh Phogat Disqualify) होने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया। बताया जा रहा है कि डीहाईड्रेशन की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी।


ओलंपिक से अयोग्य घोषित होने के बाद अचानक विनेश फोगाट की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कहा जा रहा है कि फोगाट को डीहाईड्रेशन हो गया था। जिसकी वजह से वो बेहोश हो गई थी। बता दें कि ओवरवेट की वजह से फोगाट रेसलिंग फाइनल मुकाबले से पहले ही डिसक्वालीफाई हो गई है।

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा : सीएम पुष्कर धामी ने प्रातः काल भ्रमण के दौरान लोगों से चाय पर चर्चा कर “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” लिया फीडबैक

Vinesh Phogat के हाथ से सिल्वर मेडल भी गया
विनेश फोगाट को डिसक्वालीफाई(Vinesh Phogat Disqualify) कर दिया गया है। ज्यादा वजन होने के चलते उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है। दरअसल विनेश का वजन 100 ग्राम ज्यादा निकला। जिसकी वजह से उन्हें डिस्क्वालीफाई करने का निर्णय लिया गया। ऐसे में नियमों के मुताबिक फोगाट को सिल्वर मेडल भी नहीं मिलेगा। 50 किलोग्राम वर्ग की इस प्रतियोगिता में केवल गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले ही हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में आयोजित हुई तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा, सीएम बोले आतंकियों को उनकी ही भाषा में मिलेगा जवाब

क्या कहते है नियम?
अपने पहले मैच से पहले यानी मंगलवार को विनेश ने अपना वेट 50 किलोग्राम फिक्स कर लिया था। नियम कहते है कि पहलवानों को कम से कम दो दिन अपनी वजन कैटेगरी में रहना होता है। ऐसे में फोगाट का वजन ज्यादा होने की वजह से उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें -  12वीं में पढ़ने वाली नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म, इलाके में हड़कंप

बीते दिन फोगात रेसलिंग के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर बन गई थीं। उन्हें रेसलिंग में स्वर्ण पदक के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है। उन्होंने राउंड ऑफ 16 में चार बार विश्व चैपियन और टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट जापान की युई सुसाकी को हराया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999